सोमवार, 14 सितंबर 2020

Hindi Hain Hum / हिंदी है हम / We Are Hindi - Hindi Diwas / हिंदी दिवस

Hindi-Hain-Hum-We-Are-Hindi

Hindi Hain Hum / हिंदी है हम  / We Are Hindi - Hindi Diwas / हिंदी दिवस


Hindi Hain Hum / हिंदी है हम  / We Are Hindi - Hindi Diwas / हिंदी दिवस


इस हिंदुस्तान कि मिट्टी में,
हमने जन्म लिया है|
इस रिश्ते के नाते,
बेशक हिंदी है हम||
बेशक हिंदी है हम...

भले लिखे हम,
सुप्रभात को गुड मोर्निंग|
और शुभ रात्रि को गुड नाईट कहें,
लेकिन हिंदी है हम||
बेशक हिंदी है हम...

गर किसी अंग्रेजी वार्तालाप में,
कोई हिंदी भाषी होता है|
अपनी अंग्रेजी का ज्ञान बघारते,
थकते नहीं है हम||
बेशक हिंदी है हम...

हिंदी माध्यम से पढ़े हुए को,
देखे हेय दृष्टी से|
और अंग्रेजी मीडियम को,
सर आँखों बिठाये है हम||
बेशक हिंदी है हम...

लेकिन हम अपनी मातृभाषा का,
सम्मान बहुत करते है|
हिंदी दिवस कि बधाई हम,
अंग्रेजी में दिया करते है||
बेशक हिंदी है हम...

ऋषभ शुक्ला

Hindi Kavita Manch / हिंदी कविता मंच

आप मेरी कविताओं को अगर पढ़ना चाहे तो नीचे लिंक पर जाकर मेरे ब्लॉग पर पढ़ सकते हैं|
Hindi Kavita Manch /हिन्दी कविता मंच - https://hindikavitamanch.blogspot.com/
मेरी कहानियों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें|
Mere Man Kee / मेरे मन की - https://meremankee.blogspot.com/
मेरे यात्रा से संबंधित लेख को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें|
Ghumakkadi Dil Se / घुमक्कड़ी दिल से - https://theshuklajee.blogspot.com/
Facebook / फेसबुक - https://instagram.com/theshuklajee
Instagram / इंस्टाग्राम - https://www.facebook.com/theshuklajii
Twitter / ट्विटर - https://twitter.com/theshuklajee
Youtube / यूट्यूब - https://www.youtube.com/channel/MereManKee
Contact Us / संपर्क करें - rushabhshukla8@gmail.com

आपका ब्लॉग पर आने के लिए आभार, हमारे मार्गदर्शन हेतु पुनः पधारें | क्योकी आपके आगमन से ही हमारे लेखन में उत्साह की वृद्धी होती है | धन्यवाद |

3 टिप्‍पणियां:

आपका हमारे इस कविता मंच के साथ जुड़ने और अपने बहुमूल्य सुझाव के आपका बहुत - बहुत आभार. आपके सुझाव व विचार हमें नित लिखने और हमें सीखने प्रेरणा देते है. शुक्रिया.

हिंदी कविता मंच