Mujhe Yaad Aaoge / मुझे याद आओगे / I Will Miss You |
Mujhe Yaad Aaoge / मुझे याद आओगे / I Will Miss You
खूबसूरत सी आंखे,
मासूम सा चेहरा |
लिपटे हुए किसी मुश्किल मे,
भय का था पहरा||
मुझे याद आओगे........
एक हल्की सी हँसी,
मखमली मुस्कान समेटे|
तेरी छोटी छोटी शरारतें,
करें घाव गहरा||
मुझे याद आओगे......
तेरे कदमों की आहट,
तेरी इक मुस्कुराहट|
बस तेरा आना और छिप कर लुभाना,
और खिलखिलाता चेहरा||
तुम याद आओगे......
तेरे जाने का डर,
तुझसे बिछड़ने की सोच,
तेरे दूर जाने पर,
चिंता का पहरा ||
तुम याद आओगे.....
फिर तेरा जाना,
मुझे याद ना करना |
पल पल ये तेरी यादें मुझको सताये,
एक पल भी नहीं भूला हूँ तेरा चेहरा||
तुम याद आ रहे हो....
ऋषभ शुक्ला
Hindi Kavita Manch / हिंदी कविता मंच
आप मेरी कविताओं को अगर पढ़ना चाहे तो नीचे लिंक पर जाकर मेरे ब्लॉग पर पढ़ सकते हैं|Hindi Kavita Manch /हिन्दी कविता मंच - https://hindikavitamanch.blogspot.com/मेरी कहानियों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें|Mere Man Kee / मेरे मन की - https://meremankee.blogspot.com/मेरे यात्रा से संबंधित लेख को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें|Ghumakkadi Dil Se / घुमक्कड़ी दिल से - https://theshuklajee.blogspot.com/Facebook / फेसबुक - https://instagram.com/theshuklajeeInstagram / इंस्टाग्राम - https://www.facebook.com/theshuklajiiTwitter / ट्विटर - https://twitter.com/theshuklajeeYoutube / यूट्यूब - https://www.youtube.com/channel/MereManKeeContact Us / संपर्क करें - rushabhshukla8@gmail.comआपका ब्लॉग पर आने के लिए आभार, हमारे मार्गदर्शन हेतु पुनः पधारें | क्योकी आपके आगमन से ही हमारे लेखन में उत्साह की वृद्धी होती है | धन्यवाद |