![]() |
incredible india |
Adbhut Bharat / अद्भुत भारत (Incredible India)
मेरा भारत महान है,
एकता देश की शान है।
अखण्डता, अविरलता और संस्कृति,
इस भारत देश की पहचान है ।।
कभी हिंदू की पूजा,
तो कभी ईसाई की प्रार्थना।
कभी सिख की अरदास,
तो कभी मुस्लिम की अजान है ।।
कहीं गंगा, कहीं यमुना,
कहीं है ब्रह्मपुत्र की जलधारा।
इनका स्वच्छ और अविरल पानी,
हमारी संपूर्णता का गान है ।।
कहीं हिंदी, कहीं उर्दू,
उरीया, मलयालम और भोजपुरी।
ये हजारों बोली और भाषाएँ,
अनेकता मे एकता का प्रमाण है।।
कभी होली, कभी दिवाली,
तो कभी रमजान और ईद।
क्रिसमस और लोहणी भी,
हम मनाते साथ-साथ है ।।
हमारी एकता, अखण्डता,
अविरलता और ।
इसलिए मिली हमे,
विश्व गुरु की पहचान है ।।
धर्म, कर्म, पूजा और साधना,
इसके कण-कण मे भगवान हैं।
परोपकारी, सदाचारी और विनम्र,
यहाँ का प्रत्येक इन्सान है ।।
यही तो इस मानवता की,
छोटी दुनिया की पहचान है।
हम गर्व से सीना ठोक कहे,
मेरा भारत महान है।।
@ऋषभ शुक्ला
आप मेरी कविताओं को अगर पढ़ना चाहे तो नीचे लिंक पर जाकर मेरे ब्लॉग पर पढ़ सकते हैं|
हिन्दी कविता मंच - https://hindikavitamanch.blogspot.com/
मेरी कहानियों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें|
मेरे मन की - https://meremankee.blogspot.com/
मेरे यात्रा से संबंधित लेख को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें|
घुमक्कड़ी दिल से - https://theshuklajee.blogspot.com/
फेसबुक - @theshuklaji और @theshuklajee
इंस्टाग्राम - @theshuklajii और @theshuklajee
ट्विटर - @theshuklajee
संपर्क करें - rushabhshukla8@gmail.com
