![]() |
Bhartiya Neta / भारतीय नेता / Indian Leaders |
Bhartiya Neta / भारतीय नेता / Indian Leaders
हे श्वेत वस्त्र धारी श्वेतांबर,
पगधारी, खादी के भंडार हो तुम |
कभी पिटे तुम, कही लुटे तुम,
बेशर्मी और बेहयाई के क्या सुन्दर पर्याय हो तुम ||
हे श्वेत वस्त्र धारी श्वेतांबर,
पगधारी, खादी के भंडार हो तुम...
तुमने झाँका मानस मन में,
फिर खेला कुछ ऐसा खेल
जन मानस हुआ दास तुम्हारा,
अपराधियों के सरदार हो तुम ||
हे श्वेत वस्त्र धारी श्वेतांबर,
पगधारी, खादी के भंडार हो तुम...
मन, मंदिर, व्यापार को लूटा,
घर, समाज, देश लूट, लूटा सकल समाज|
लूट लिया तुमने भारत को,
गुंडा, द्रोह और अंधकार के सार हो तुम ||
हे श्वेत वस्त्र धारी श्वेतांबर,
पगधारी, खादी के भंडार हो तुम...
अब तुमने है लूट लिया सब,
बचे है कुछ नर कंकाल,
इनका मर्दन करने वाले,
नव सृजन के आधार हो तुम ||
हे श्वेत वस्त्र धारी श्वेतांबर,
पगधारी, खादी के भंडार हो तुम...
आपका ब्लॉग पर आने के लिए आभार, हमारे मार्गदर्शन हेतु पुनः पधारें | क्योकी आपके आगमन से ही हमारे लेखन में उत्साह की वृद्धी होती है | धन्यवाद |ऋषभ शुक्ला
Hindi Kavita Manch / हिंदी कविता मंच
आप मेरी कविताओं को अगर पढ़ना चाहे तो नीचे लिंक पर जाकर मेरे ब्लॉग पर पढ़ सकते हैं|Hindi Kavita Manch /हिन्दी कविता मंच - https://hindikavitamanch.blogspot.com/मेरी कहानियों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें|Mere Man Kee / मेरे मन की - https://meremankee.blogspot.com/मेरे यात्रा से संबंधित लेख को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें|Ghumakkadi Dil Se / घुमक्कड़ी दिल से - https://theshuklajee.blogspot.com/Facebook / फेसबुक - https://instagram.com/theshuklajeeInstagram / इंस्टाग्राम - https://www.facebook.com/theshuklajiiTwitter / ट्विटर - https://twitter.com/theshuklajeeYoutube / यूट्यूब - https://www.youtube.com/channel/MereManKeeContact Us / संपर्क करें - rushabhshukla8@gmail.com
