Hame Jine Do / हमें जीने दो (Let Us Live)
पापा ! पापा ! मुझे जीने दो
मुझे आने दो !
इस अदभुत दुनिया की
एक झलक तो पाने दो !!
मैंने क्या किया है बुरा
जो तुम चाहते हो मारना !
मै तो अभी आयी भी नहीं
और तुम चाहते हो मुझे निकालना !!
पापा आप जब ऑफिस से घर आयेंगे
थक हार कर चूर हो जायेंगे !
फिर मै आपको पापा बुलाऊँगी
आप सारी थकान भूल जायेंगे !!
मैं बिलकुल भी जिद ना करूंगी
आप सब से डरूँगी !
बड़े प्यार से रहूँगी
कभी गुस्सा ना करूंगी !!
लेकिन हम तो एक बच्चा चाहते थे
लड़का होनहार और सच्चा चाहते थे !
जो हमें चारो धाम की यात्रा और सेवा करेगा
हम तो लडके के रूप में लाटरी चाहते थे !!
तेरी शादी मै कैसे करूंगा
बैंक का कर्ज मैं कैसे भरूंगा !
मेरी नौकरी भी चली जायेगी
मैं तेरी परवरिश कैसे करूंगा !!
पापा ! मैं नौकरी करूंगी
किसी के घर झाड़ू बर्तन ही करूंगी !
और धीरे-धीरे करके
सभी कर्ज भरूँगी !!
आप सब की दिन-रात सेवा करूंगी
आपके बुढ़ापे का सहारा बनूंगी !
मुझे आने दीजिये
मै आप सब की आंखो का तारा बनूंगी !!
फिर वो माँ से प्रार्थना करती है
माँ तू तो माँ है
फिर तू ऐसा कैसे करेगी !
क्या तू अपनी इस
नन्ही सी जान को कुचल सकेगी !!
जिस नन्ही सी जान को
महीने पाला !
उस सुकुमार, कोमल
कुसुम को इन हाथो से मसल सकेगी !!
आपने मेरे लिए
न जाने कितने सपने सजोयें थे !
सारी- सारी रात
बिना खाए पिए सोयी थे !!
लेकिन उसकी इन मिन्नतो का माँ पर कोई असर नहीं होता है .
फिर वो अपने दादा-दादी से कहती है
आपकी गोद में बैठ कर खेलूंगी
आपसे अठखेलिया करूंगी !
आपसे कहानियां सुनूंगी
आपसे तरह-तरह की पहेलियाँ करूंगी !!
दादा-दादी का जवाब बड़ा हे निर्मम आया .
तुम न जाने किस घड़ी में आयी
आते ही मेरे घर में तबाही मचाई !
हम कब से इस पल का इंतज़ार कर रहे थे
तूने ही हमारे जीवन में आग लगाई !!
ऋषभ शुक्ला
Hindi Kavita Manch / हिंदी कविता मंच
आप मेरी कविताओं को अगर पढ़ना चाहे तो नीचे लिंक पर जाकर मेरे ब्लॉग पर पढ़ सकते हैं|
Hindi Kavita Manch /हिन्दी कविता मंच - https://hindikavitamanch.blogspot.com/
मेरी कहानियों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें|
Mere Man Kee / मेरे मन की - https://meremankee.blogspot.com/
मेरे यात्रा से संबंधित लेख को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें|
Ghumakkadi Dil Se / घुमक्कड़ी दिल से - https://theshuklajee.blogspot.com/
Facebook / फेसबुक - @theshuklaji और @theshuklajee
Instagram / इंस्टाग्राम - @theshuklajii और @theshuklajee
Twitter / ट्विटर - @theshuklajee
Youtube / यूट्यूब - मेरे मन की (https://www.youtube.com/channel/UCFn0pfMCIpirmfnbIZUnTcw)
Contact Us / संपर्क करें - rushabhshukla8@gmail.com
आपका ब्लॉग पर आने के लिए आभार, हमारे मार्गदर्शन हेतु पुनः पधारें | क्योकी आपके आगमन से ही हमारे लेखन में उत्साह की वृद्धी होती है | धन्यवाद |
